चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के दौरे पर चेन्नई पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने हाथ मिलाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ₹13,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें चेन्नई मेट्रो के फेज-2 का पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर, रेलवे, हाईवे और बंदरगाह से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।
















