सीतारामपुर: पश्चिम बंगाल के नियामतपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें कुल्टी क्षेत्र के 100 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। निर्धारित पोशाक में स्वयंसेवकों ने नियामतपुर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना और उसके विचारों से परिचित कराना बताया गया। इस दौरान संघ चालक विजय खेमानी ने कहा कि RSS पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों में अपनी शाखाओं का विस्तार कर रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और संगठन की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
आयोजन में राज्य मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, दीपक दुदानी, राम सिंह और टिंकू वर्मा समेत 100 से अधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे।
















