झारखंड: दक्षिण पूर्व रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के कारण 17 अक्टूबर तक चार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदलने के साथ कुछ मेमू ट्रेनों को रद्द और अन्य को निर्धारित गंतव्य से पहले समाप्त करने का फैसला लिया है।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का बदला रूट
15 अक्टूबर को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर हटिया पहुंचेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन के रूट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
खड़गपुर-टाटानगर मेमू रहेगी रद्द
खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन 12, 15 और 17 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित
- आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू: 12, 15 और 17 अक्टूबर को यह ट्रेन टाटानगर के बजाय पुरुलिया तक चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी।
- टाटानगर-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू: 15 और 17 अक्टूबर को यह ट्रेन टाटानगर के बजाय आद्रा से खुलेगी और आद्रा में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
रेल परिचालन में बदलाव के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की ताजा स्थिति की जांच कर लेनी चाहिए।
















