,

धनबाद में अभाविप का गरबा महोत्सव 2026 संपन्न, विधायक राज सिन्हा ने किया उद्घाटन

JP Bharat Shareधनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) धनबाद महानगर के राष्ट्रीय कला मंच की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट, सिटी सेंटर में गरबा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और शहरवासियों ने पारंपरिक गरबा व डांडिया नृत्य के जरिए उत्सव का आनंद लिया। महोत्सव का उद्घाटन धनबाद विधायक राज…

JP Bharat Share

धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) धनबाद महानगर के राष्ट्रीय कला मंच की ओर से स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट, सिटी सेंटर में गरबा महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और शहरवासियों ने पारंपरिक गरबा व डांडिया नृत्य के जरिए उत्सव का आनंद लिया।

महोत्सव का उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में तारा देवी, मुकेश पांडे, धनबाद विभाग प्रमुख डॉ. संजय सिंह और पूर्व कार्यकर्ता अमन अभिषेक उपस्थित रहे।

विधायक राज सिन्हा ने कहा कि गरबा भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ समाज में एकता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। वहीं, तारा देवी ने भी भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में ऐसे कार्यक्रमों की भूमिका पर जोर दिया।

अभाविप प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति और सामूहिक सहभागिता से जोड़ने का प्रयास किया गया। सह-संयोजक संगीता राय ने आयोजन की सफलता के लिए टीम, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के आयोजन में सुधांशु गुप्ता, अमित तिवारी, डॉ. विनोद इक्का, डॉ. मनोज कुमार सिंह, करीना कुमारी, अनुभव शर्मा सहित अभाविप के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन पर पूर्व विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता ने अतिथियों, प्रतिभागियों और मीडिया प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports