,

धनबाद के हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में दुर्गा पूजा और गरबा की धूम, देवी-देवताओं के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने

JP Bharat Shareधनबाद: हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में गुरुवार को दुर्गा पूजा और गरबा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजे विद्यालय परिसर में बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे मां दुर्गा, भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की वेशभूषा…

JP Bharat Share

धनबाद: हैप्पी चाइल्ड नर्सरी स्कूल में गुरुवार को दुर्गा पूजा और गरबा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजे विद्यालय परिसर में बच्चों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे मां दुर्गा, भगवान गणेश, कार्तिकेय, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की वेशभूषा में पहुंचे। महिषासुर मर्दिनी के स्वरूप में सजी मां दुर्गा और मूषक पर सवार बाल गणेश की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चों की पूजा-अर्चना की। शिक्षकों ने बच्चों को दुर्गा पूजा की पौराणिक कथा, नवरात्रि के महत्व और भारतीय संस्कृति की परंपराओं की जानकारी दी।

इसके बाद गरबा और डांडिया रास का आयोजन हुआ। पारंपरिक पोशाकों में सजे बच्चों ने उत्साह के साथ नृत्य किया। शिक्षकों ने भी उनके साथ भाग लेकर उत्साह बढ़ाया।

प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने सभी को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व से परिचित कराने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports