,

धनबाद में 16 अक्टूबर को खुलेगा भट्टर सिल्वर आर्ट्स का पहला शोरूम, उद्घाटन पर ग्राहकों को मिलेगी छूट

JP Bharat Shareधनबाद: कोलकाता के सिल्वर ब्रांड भट्टर सिल्वर आर्ट्स का झारखंड में पहला शोरूम धनबाद में खुलने जा रहा है। बैंक मोड़ स्थित सेंटर पॉइंट मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर 16 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शोरूम का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट की घोषणा की गई है। शोरूम…

JP Bharat Share

धनबाद: कोलकाता के सिल्वर ब्रांड भट्टर सिल्वर आर्ट्स का झारखंड में पहला शोरूम धनबाद में खुलने जा रहा है। बैंक मोड़ स्थित सेंटर पॉइंट मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर 16 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शोरूम का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट की घोषणा की गई है।

शोरूम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में फ्रेंचाइजी संचालक विशाल केडिया ने बताया कि वर्ष 1930 से अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा यह ब्रांड चांदी के उत्पादों और शिल्प कौशल के लिए जाना जाता है। धनबाद के ग्राहकों को यहां चांदी के आभूषण, पूजा सामग्री, देवी-देवताओं की मूर्तियां, चांदी के बर्तन, उपहार और सजावटी वस्तुओं की विस्तृत रेंज मिलेगी।

निलेश डोकनिया ने बताया कि शोरूम में पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनकी खरीदारी त्योहारों, पूजा-पाठ, शादी-विवाह और अन्य खास अवसरों के लिए की जा सकेगी।

विशाल केडिया के अनुसार, शोरूम से खरीदे गए चांदी के उत्पादों पर निर्धारित शर्तों के तहत एक्सचेंज की सुविधा भी मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर विशेष छूट का लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में भट्टर ग्रुप के निदेशक शिव कुमार भट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में विशाल केडिया, सनी सिंह, अमजद हुसैन और निलेश डोकनिया मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports