पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के पटना स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. कलाम के योगदान को याद करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। उनके सादगीपूर्ण जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
















