पटना: पटना स्थित आवास पर दीपक प्रकाश ने करहगर के विधायक वशिष्ठ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों, परिजनों और साथियों से भी मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
दीपक प्रकाश ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुलाकात के दौरान जनसमस्याओं के निष्पादन और जनसेवा से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।
















