,

झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की एजेंसी बदलने की तैयारी अंतिम चरण में, EPF-ESI पर MD ने दी जानकारी

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे और अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस बीच NHM के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने एम्बुलेंस सेवा और कर्मचारियों…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में कर्मचारी जुटे और अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस बीच NHM के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने एम्बुलेंस सेवा और कर्मचारियों के EPF-ESI को लेकर जानकारी दी।

वर्तमान एजेंसी को हटाने के लिए पत्र जारी

शशि प्रकाश झा ने बताया कि वर्तमान एजेंसी को हटाने के लिए आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नई एजेंसी के जिम्मेदारी संभालने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत एम्बुलेंस सेवा जारी रखी जाएगी।

EPF और ESI खातों को लेकर जानकारी

एमडी के अनुसार, पहले कुछ कर्मचारियों के EPF खाते नहीं थे, लेकिन अब सभी कर्मचारियों के EPF और ESI खाते खोले जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इन मदों में हर महीने राशि जमा की जा रही है और इसका रिकॉर्ड विभाग के पास उपलब्ध है। कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है।

एम्बुलेंस संचालन में सुधार की तैयारी

शशि प्रकाश झा ने बताया कि राज्य में रोजाना करीब 400 एम्बुलेंस संचालित होती हैं, जिनमें लगभग 360 सेंट्रल कमांड रूम के माध्यम से चलती हैं। सभी कॉल इसी व्यवस्था के तहत प्राप्त होती हैं और एम्बुलेंस GPS से जुड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में मरीज के नजदीक मौजूद एम्बुलेंस को जल्द भेजने के लिए Ola-Uber जैसी लोकेशन आधारित व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। जिलों के स्तर पर संचालन की मांग पर भी विचार किया जाएगा।

एमडी ने एम्बुलेंस की साफ-सफाई और रखरखाव में चालकों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने माना कि 108 एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था में अभी और सुधार की जरूरत है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports