नई दिल्ली: एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी सफलता पर खुशी जताई। इस अवसर पर क्रिकेट जगत के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आईसीसी चेयरमैन जय शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने भी दोनों टीमों के साथ मुलाकात में हिस्सा लिया।
















