वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर स्थित रामपुर श्यामचंद में नाव दुर्घटना में बच्चों की मौत के बाद शोकाकुल परिवारों से मिलकर दीपक प्रकाश ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सा टीम से भी बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
उन्होंने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
















