रांची: शारदीय नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी एवं रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी सहित परिवार के साथ रांची स्थित आवास पर मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने मां भगवती से झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, सौहार्द और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
जय मां कात्यायनी! जय माता दी!
















