,

धनबाद के न्यू स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी ‘2 इन 1’ थीम, बाहर आदिवासी संस्कृति तो अंदर गुपचुप की दुनिया

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के न्यू स्टेशन स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए अनूठी थीम पर पंडाल तैयार किया है। ‘2 इन 1’ थीम पर आधारित इस पंडाल के बाहरी हिस्से में आदिवासी कबीले की संस्कृति और जीवनशैली दिखाई देगी, जबकि अंदर गुपचुप की दुनिया की झलक देखने को…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के न्यू स्टेशन स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए अनूठी थीम पर पंडाल तैयार किया है। ‘2 इन 1’ थीम पर आधारित इस पंडाल के बाहरी हिस्से में आदिवासी कबीले की संस्कृति और जीवनशैली दिखाई देगी, जबकि अंदर गुपचुप की दुनिया की झलक देखने को मिलेगी। समिति के अनुसार, धनबाद में पहली बार इस तरह की थीम पर पंडाल बनाया गया है।

उद्घाटन समारोह में जुटे गणमान्य लोग

शुक्रवार को आयोजित समारोह में पूजा पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कुंभनाथ सिंह, श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूजा कमेटी के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह उपस्थित रहे। मेले का उद्घाटन विकास रंजन सिंह ने किया।

इस दौरान अतिथियों ने शहरवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने लोगों से पंडाल देखने और मां दुर्गा के दर्शन करने की अपील की। साथ ही सभी से सुरक्षित और खुशहाल तरीके से त्योहार मनाने का आग्रह किया।

हर साल नई थीम पर बनता है पंडाल

समिति के महासचिव मुनेश्वर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को हर साल कुछ नया दिखाने के उद्देश्य से विशेष थीम चुनी जाती है। इसी क्रम में इस बार ‘2 इन 1’ थीम तैयार की गई है, जिसमें बाहर आदिवासी संस्कृति और अंदर गुपचुप की दुनिया को दर्शाया गया है।

उद्घाटन समारोह में समिति के सुदिस्ट सिंह, संगीत सिंह, अंशुमन सिंह, मधुकर, अंकित, नितेश, बिट्टू, प्रिंस, सौरव, हैप्पी, छोटू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports