,

महेंद्र नाथ मंडल की 32वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व सांसद पी.एन. सिंह और पूर्व विधायक फूलचंद मंडल हुए शामिल

JP Bharat Shareधनबाद: महेंद्र नाथ मंडल की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सामाजिक योगदान, विचारों और लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद पी.एन. सिंह और पूर्व…

JP Bharat Share

धनबाद: महेंद्र नाथ मंडल की 32वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सामाजिक योगदान, विचारों और लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों को याद किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद पी.एन. सिंह और पूर्व विधायक फूलचंद मंडल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महेंद्र नाथ मंडल के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

समाजसेवियों और झारखंड आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित

आयोजकों के अनुसार, पुण्यतिथि पर आमसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के विकास और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों के साथ झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की तैयारी है।

कार्यक्रम के माध्यम से महेंद्र नाथ मंडल के सामाजिक सरोकारों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने समाजहित में सक्रिय लोगों के योगदान को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports