बोकारो: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र में बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास दिनदहाड़े 21 लाख 40 हजार रुपये की लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने हीटाची कंपनी के कर्मी विजय कुमार से नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से रुपये लेकर एटीएम में कैश डालने जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
















