, ,

झरिया में डांडिया की धूम, विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन; भक्ति गीतों पर झूमे लोग

JP Bharat Shareझरिया: चौथाई कुल्ही स्थित तिवारी मंदिर मैदान में श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झरिया विधायक रागिनी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। आयोजन में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी…

JP Bharat Share

झरिया: चौथाई कुल्ही स्थित तिवारी मंदिर मैदान में श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झरिया विधायक रागिनी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। आयोजन में महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में रॉबिन रॉक चौहान म्यूजिकल ग्रुप के तहत गायिका सोनाली बरनवाल, दिशानी दत्ता, प्रीति चक्रवर्ती और गायक वीर गुप्ता ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। संगीत की धुन पर लोग देर तक झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि पिंकू चंद्रवंशी सहित रंजीत रवानी, सनोज कुमार, मनोज तिवारी, प्रीतम कुमार, अभिषेक सिंह, टिंकू साव, राजू साव और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन ने झरिया में दुर्गा पूजा के उत्साह को और बढ़ा दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports