,

धनबाद में विधायक राज सिन्हा ने चार दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

JP Bharat Shareधनबाद: दुर्गा पूजा के अवसर पर धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर धनबाद सहित पूरे झारखंड में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक ने डायमंड…

JP Bharat Share

धनबाद: दुर्गा पूजा के अवसर पर धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर धनबाद सहित पूरे झारखंड में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक ने डायमंड क्रॉसिंग (नया बाजार), भूली ए ब्लॉक, जोड़ाफाटक रेलवे क्रॉसिंग (धनसार) और भारत चौक (पांडरपाला) स्थित पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

राज सिन्हा ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मनोज गुप्ता, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, हुल्लास दास, मनोहर महतो, राम शर्मा, दुखहरन प्रसाद, रामचंद्र पंडित, दिलीप पंडित, कुलदीप प्रजापति, सत्येंद्र ओझा और संजय महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports