,

कतरास में पुलिस की कार्रवाई, तेज आवाज वाली मॉडिफाइड बुलेट के साथ 9 युवक पकड़े गए, 5 बाइक जब्त

JP Bharat Shareकतरास (धनबाद): दुर्गा पूजा के दौरान हुड़दंग, स्टंटबाजी और तेज आवाज वाली मॉडिफाइड बाइक चलाने वालों पर कतरास पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत देर रात 9 युवकों को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस ने मौके से 5 मोटरसाइकिलें भी…

JP Bharat Share

कतरास (धनबाद): दुर्गा पूजा के दौरान हुड़दंग, स्टंटबाजी और तेज आवाज वाली मॉडिफाइड बाइक चलाने वालों पर कतरास पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत देर रात 9 युवकों को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस ने मौके से 5 मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार, कुछ युवक मॉडिफाइड बुलेट और तेज रफ्तार बाइक से मेला, बाजार और पूजा पंडालों के आसपास घूमते हैं, जिससे श्रद्धालुओं और आम लोगों को परेशानी हो सकती है।

जब्त मोटरसाइकिलों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी से बचने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports