धनबाद: बरमसिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। करीब 11 हजार पेंसिल और उनके छिलकों से तैयार इस कलाकृति को बनाने में कलाकारों ने लगभग दो महीने तक मेहनत की है।
प्रतिमा की खासियत इसकी अनूठी बनावट और बारीक कारीगरी है। आमतौर पर लिखने के काम आने वाली पेंसिल और उसके छिलकों का इस्तेमाल कर कलाकारों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विशेष रूप दिया है।
इस अनोखी कलाकृति को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। प्रतिमा धार्मिक आस्था के साथ कलाकारों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और मेहनत को भी प्रदर्शित करती है।
















