गोविंदपुर (धनबाद): गोविंदपुर प्रखंड के देवली में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व जनहित से जुड़े मुद्दों को सुना। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
















