धनबाद: दुर्गा पूजा के दौरान जहां श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाने में व्यस्त हैं, वहीं एक बुजुर्ग महिला की भक्ति ने सबका ध्यान खींचा।
पंडाल के सामने हाथ जोड़कर और आंचल फैलाकर बुजुर्ग महिला मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करती नजर आईं। उनकी सादगी और श्रद्धा ने भक्ति का एक भावुक दृश्य प्रस्तुत किया।
यह तस्वीर याद दिलाती है कि आस्था दिखावे में नहीं, बल्कि दिल से की गई प्रार्थना में बसती है।
















