,

बृजमोहन राम को राज्यपाल बनने पर संतोष रजक ने दी बधाई, कहा- पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण

JP Bharat Shareधनबाद: ओडिशा के राज्यपाल बने पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को अखिल भारतीय धोबी महासंघ के धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष रजक ने भुवनेश्वर स्थित राज्यपाल भवन पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर समाज और धनबादवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं। संतोष रजक ने कहा कि बृजमोहन राम की यह उपलब्धि पलामू,…

JP Bharat Share

धनबाद: ओडिशा के राज्यपाल बने पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को अखिल भारतीय धोबी महासंघ के धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष रजक ने भुवनेश्वर स्थित राज्यपाल भवन पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर समाज और धनबादवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं।

संतोष रजक ने कहा कि बृजमोहन राम की यह उपलब्धि पलामू, झारखंड और पूरे धोबी समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इससे समाज के युवाओं को आगे बढ़ने और देश-समाज की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने राज्यपाल के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में जनसेवा को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम, महासचिव ललन आनंदकर, कार्यकारी अध्यक्ष भोलानाथ रजक, मुरली सेठ और कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक भी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports