धनबाद: दुर्गा पूजा के अवसर पर लुबी सर्कुलर रोड में आकर्षक पंडाल और रंग-बिरंगी विद्युत सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आता है।
मां दुर्गा के दर्शन के साथ पंडाल की सजावट देखने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई लोग इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद कर रहे हैं।
लुबी सर्कुलर रोड की जगमगाहट धनबाद में दुर्गा पूजा के उत्साह और रौनक को और खास बना रही है।
















