,

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रजरप्पा में मां रूपी सोरेन की अस्थियों का किया विसर्जन

JP Bharat Shareरामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल रजरप्पा में अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। संथाली रीति-रिवाजों और पारंपरिक विधि-विधान के साथ दामोदर नदी में यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक पहान की देखरेख में मुख्यमंत्री ने अस्थियों को दामोदर…

JP Bharat Share

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल रजरप्पा में अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। संथाली रीति-रिवाजों और पारंपरिक विधि-विधान के साथ दामोदर नदी में यह अनुष्ठान संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक पहान की देखरेख में मुख्यमंत्री ने अस्थियों को दामोदर नदी में प्रवाहित किया। इस दौरान परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार भी मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में रूपी सोरेन के निमित्त संस्कार भोज का आयोजन किया गया था। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने शामिल होकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports