धनबाद: धनबाद रेल मंडल में SCDPM 6.0 के तहत विभिन्न प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान धनबाद, कोडरमा, गोमो, पारसनाथ, डालटनगंज और सिंगरौली समेत अन्य स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, शौचालय, प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया की साफ-सफाई की गई।
अभियान के तहत जन संवाद के माध्यम से यात्रियों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने और रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता को बढ़ावा देना और यात्रियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
















