,

चांडिल ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा, कूरियर डिलीवरी कर्मी समेत कई गिरफ्तार; 24 लाख के जेवर बरामद

JP Bharat Shareचांडिल, सरायकेला-खरसावां: झारखंड के चांडिल में ज्वेलर्स उमंग चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कूरियर डिलीवरी कर्मी और धनबाद के एक स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में करीब 24 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए…

JP Bharat Share

चांडिल, सरायकेला-खरसावां: झारखंड के चांडिल में ज्वेलर्स उमंग चौधरी के घर हुई डकैती के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कूरियर डिलीवरी कर्मी और धनबाद के एक स्वर्णकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में करीब 24 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

घटना 9 अक्टूबर की रात की है, जब हथियारबंद अपराधियों ने चांडिल बस स्टैंड के पास स्थित ज्वेलर्स के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस की जांच में राहुल कुमार महतो नामक कूरियर डिलीवरी कर्मी की भूमिका सामने आई। आरोप है कि वह डिलीवरी के दौरान घरों और रास्तों की जानकारी जुटाकर अपराधियों को उपलब्ध कराता था। पुलिस के मुताबिक, उसकी पहचान जेल में रहने के दौरान कुछ अपराधियों से हुई थी।

मामले में लूटे गए आभूषण खरीदने के आरोप में धनबाद के एक स्वर्णकार को भी गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर गला हुआ सोना-चांदी, पुराने सिक्के और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद होने की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपियों में शामिल कुछ डकैत पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports