,

ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा पंडाल में नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

JP Bharat Shareधनबाद: ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने एकल और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शक भी बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों ने पूजा समिति के प्रयासों की…

JP Bharat Share

धनबाद: ठाकुर कुल्ही दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने एकल और समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शक भी बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए।

प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों ने पूजा समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समिति हर वर्ष बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती है।

कार्यक्रम संयोजक सुनील चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में अनुभवी शिक्षकों को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया जाता है, ताकि बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।

एकल नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम:

  • प्रथम पुरस्कार: दिव्या कुमारी
  • द्वितीय पुरस्कार: अनिमा कुमारी
  • तृतीय पुरस्कार: नंदिनी सिंह
  • सांत्वना पुरस्कार: आरोही गुप्ता

समूह नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम:

  1. प्रथम पुरस्कार: नव्या भारती, आराध्या सिकदार और गुरदीप कौर का समूह
  2. सांत्वना पुरस्कार: रितिका कुमारी एवं सायंतिका दत्ता का समूह
  3. सांत्वना पुरस्कार: मायरा सिंह एवं मुस्कान सिंह का समूह

कार्यक्रम के अंत में निर्णायक डॉ. बी. जगदीश राव और जय शंकर ठाकुर को समिति की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी आशीष जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports