,

हरियाणा में झारखंड के गतका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 5 पदक

JP Bharat Shareधनबाद: हरियाणा के रतिया स्थित डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं सब-जूनियर/जूनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में 21 राज्यों के करीब 1200 खिलाड़ी, कोच और मैनेजर शामिल हुए। झारखंड…

JP Bharat Share

धनबाद: हरियाणा के रतिया स्थित डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में 15 से 17 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं सब-जूनियर/जूनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीते।

प्रतियोगिता में 21 राज्यों के करीब 1200 खिलाड़ी, कोच और मैनेजर शामिल हुए। झारखंड की ओर से 60 खिलाड़ी और 5 कोच-मैनेजर ने हिस्सा लिया।

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के अनुराग कुमार द्विवेदी, इताश कुमार और रघु सिंह ने अंडर-11 टीम डिमॉन्स्ट्रेशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया। झारखंड की टीम ने अंडर-11 लड़कों की टीम सिंगल सोटी में स्वर्ण, अंडर-11 लड़कियों की टीम फरी सोटी में रजत तथा अंडर-14 लड़कियों और लड़कों की टीम फरी सोटी स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किया।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। झारखंड टीम के प्रदर्शन पर झारखंड गतका एसोसिएशन और धनबाद गतका संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

टीम के कोच राजीव कुमार सिंह, दीपेन्द्र सिंह, साधना सरकार और पायल सिंह थे, जबकि देवब्रतो सरकार ने टीम मैनेजर की भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports