भूली, धनबाद: विजयादशमी के अवसर पर भूली बी ब्लॉक दुर्गा मंडप परिसर में भूली ब्लड डोनर ग्रुप, रोटी बैंक और SJAS हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
कार्यक्रम में भूली ब्लड डोनर ग्रुप के रवि सिंह, रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर और SJAS हॉस्पिटल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
















