,

कोडरमा के पथलडीहा में 35 फीट ऊंचे रावण का दहन, हजारों की भीड़ उमड़ी

JP Bharat Shareकोडरमा: पथलडीहा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के 31वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रावण दहन का आयोजन किया गया। पूजा पंडाल के समीप मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों लोग जुटे। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के…

JP Bharat Share

कोडरमा: पथलडीहा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के 31वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रावण दहन का आयोजन किया गया। पूजा पंडाल के समीप मैदान में 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों लोग जुटे। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समाजसेवी हरिहर सिंह ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया।

शालिनी गुप्ता ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के संहार से अहंकार, अन्याय और बुराई के अंत का संदेश मिलता है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विजय सिंह और सचिव शिवशंकर सिंह भी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports