धनबाद: कतरास मेला क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने 16 युवकों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी रहेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
















