,

धनबाद: PC-PNDT एक्ट के तहत 4 आवेदन अस्वीकृत, अल्ट्रासाउंड सेंटरों को कमियां दूर करने का निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: समाहरणालय में पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्धारित मानकों में कमी और नियमों की अनदेखी के कारण नए रजिस्ट्रेशन के तीन और नवीनीकरण का एक आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया। प्रशासन ने सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को कमियां दूर करने के लिए 20 नवंबर…

JP Bharat Share

धनबाद: समाहरणालय में पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्धारित मानकों में कमी और नियमों की अनदेखी के कारण नए रजिस्ट्रेशन के तीन और नवीनीकरण का एक आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया।

प्रशासन ने सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों को कमियां दूर करने के लिए 20 नवंबर तक का समय दिया है। इसके बाद 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

सभी सेंटरों में जांच की दरों का रेट चार्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports