धनबाद: IIT-ISM धनबाद में आयोजित ‘क्लीन एयर संवाद 2026’ कार्यक्रम में स्वच्छ हवा, जनस्वास्थ्य और टिकाऊ खनन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान ‘टुवर्ड्स सस्टेनेबल माइनिंग एंड हेल्थियर लाइव्स इन धनबाद’ रिपोर्ट का विमोचन भी हुआ।
कार्यक्रम में बंद खदानों के वैज्ञानिक पुनरुद्धार, धूल नियंत्रण, व्यावहारिक शोध और खनन प्रभावित क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया।
साथ ही स्थानीय समुदायों की भागीदारी बढ़ाने और कोयला क्षेत्र के अलावा रोजगार के नए अवसर विकसित करने की अपील की गई, ताकि स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकें।
















