धनबाद: भूली के ई-ब्लॉक सेक्टर-3 में 33 वर्षीय बलदेव कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद भूली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बलदेव कुमार स्वर्गीय कालीचरण भुइया के पुत्र थे। वह भूली ई-ब्लॉक सेक्टर-3 के क्वार्टर नंबर 554 में हनुमान मंदिर के पास रहते थे। उन्हें घर में मृत अवस्था में पाया गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
















