,

रांची में दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर तैनात होंगे गोताखोर

JP Bharat Shareरांची: दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और विसर्जन व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने नगर निगम को…

JP Bharat Share

रांची: दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और विसर्जन व्यवस्था की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने नगर निगम को तालाबों और छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुरक्षित रास्ते और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। घाटों पर बैरिकेडिंग के साथ NDRF और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की जाएगी। घाटों पर तैराकी प्रतिबंधित रहेगी।

दीपावली और काली पूजा के दौरान प्रतिबंधित एवं असुरक्षित पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण रोकने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने और पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि बिजली सुरक्षा, पंडाल निर्माण और विसर्जन नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports