धनबाद: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। बेकारबांध स्थित जीवन ज्योति विशेष विद्यालय परिसर से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान के जरिए लोगों को पोलियो से बचाव और बच्चों के टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
रोटरी क्लब के सचिव राघव आर्य ने कहा कि भारत में पोलियो के स्वदेशी मामले समाप्त हो चुके हैं, लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों में अब भी इसका खतरा बना हुआ है। ऐसे में सतर्कता बनाए रखना और बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना जरूरी है।
उन्होंने लोगों से पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक रहने और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम में ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. अभिषेक समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
















