धनबाद: शनिवार को DMFT-PMU के कार्यों की समीक्षा के दौरान योजनाओं की निगरानी मजबूत करने और जनसेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, आजीविका और आंगनबाड़ी से जुड़ी योजनाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया।
समीक्षा बैठक में सभी आवासीय विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) का दो महीने के भीतर फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने के लिए एंबुलेंस ऐप तैयार करने को कहा गया।
विद्यालयों के जीर्णोद्धार कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के वर्क ऑर्डर रद्द करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, योजनाओं की नियमित निगरानी और सेवा प्रदायगी की समीक्षा के लिए प्रतिदिन वीडियो कॉल के माध्यम से मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया।
















