,

अभिजीत सिंह हत्याकांड: धनबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

JP Bharat Shareधनबाद: अभिजीत सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को हथकड़ी में सड़क से ले जाती नजर आई। जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को एक होटल में आयोजित जन्मदिन की पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह…

JP Bharat Share

धनबाद: अभिजीत सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को हथकड़ी में सड़क से ले जाती नजर आई।

जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर को एक होटल में आयोजित जन्मदिन की पार्टी के दौरान अभिजीत सिंह के साथ मारपीट हुई थी। गंभीर रूप से घायल अभिजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच युवकों को आरोपी बनाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, CCTV फुटेज के आधार पर जांच और छापेमारी के बाद दो आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports