धनबाद: कतरास मेला क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े और हंगामे की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई थी। इससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस ने मौके पर हस्तक्षेप करते हुए युवकों को थाने पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है।
















