,

झारखंड में AIIMS, रांची-अहमदाबाद सीधी ट्रेन और खेलगांव के जीर्णोद्धार की मांग, चैंबर ने उठाए तीन मुद्दे

JP Bharat Shareरांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्य में स्वास्थ्य, रेल कनेक्टिविटी और खेल सुविधाओं के विकास को लेकर केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के रांची दौरे के दौरान चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर ये प्रस्ताव सौंपे। चैंबर ने रांची…

JP Bharat Share

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राज्य में स्वास्थ्य, रेल कनेक्टिविटी और खेल सुविधाओं के विकास को लेकर केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के रांची दौरे के दौरान चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर ये प्रस्ताव सौंपे।

चैंबर ने रांची में AIIMS की स्थापना की मांग की, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। इसके साथ ही रांची और अहमदाबाद के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का सुझाव दिया गया। इसके लिए सुपरफास्ट या अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित खेलगांव का सर्वे कराकर उसकी आधारभूत संरचनाओं की मरम्मत और जीर्णोद्धार कराने की भी मांग की। चैंबर का कहना है कि इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा मिल सकता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports