,

कोलकाता के मल्लिक बाजार में बहुमंजिला इमारत के गोदाम में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं

JP Bharat Shareकोलकाता: मल्लिक बाजार के घनी आबादी वाले इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत के निचले हिस्से में स्थित पुराने कपड़ों के गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में…

JP Bharat Share

कोलकाता: मल्लिक बाजार के घनी आबादी वाले इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत के निचले हिस्से में स्थित पुराने कपड़ों के गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। इलाके की संकरी गलियों और घनी आबादी के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में चुनौती का सामना करना पड़ा।

मकान मालिक के अनुसार, इमारत में कई परिवार रहते हैं और निचले हिस्से में दुकानें व कपड़ों का गोदाम है। उन्होंने दमकल की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप भी लगाया है।

राहत की बात यह है कि इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports