,

उपायुक्त ने किया SSLNT अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों के रिकॉर्ड में मोबाइल और आधार नंबर दर्ज करने का निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बैंक मोड़ स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड के एसएसएलएनटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के पंजीकरण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी और मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में…

JP Bharat Share

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बैंक मोड़ स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड के एसएसएलएनटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों के पंजीकरण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी और मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों का मोबाइल नंबर तथा आधार नंबर रिकॉर्ड में दर्ज करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का पालन जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में भी सुनिश्चित किया जाए। रिकॉर्ड संधारण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इसके अलावा उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और डॉक्टरों के कक्षों का निरीक्षण किया। लंबे समय से बंद पड़े कमरों को तत्काल नियमित उपयोग में लाने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं और पर्याप्त जगह मिल सके।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports