,

रांची में संविधान गौरव दिवस पर प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी, संविधान के मूल्यों पर हुई चर्चा

JP Bharat Shareरांची: संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को…

JP Bharat Share

रांची: संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश स्तरीय संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। साथ ही संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों पर चर्चा हुई।

संगोष्ठी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश सह-प्रभारी निवेदिता सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कृष्ण ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना को आम लोगों तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साय, गणेश मिश्रा, अमर बाउरी, मनोज बाल्मिकी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports