कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हाइवा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के समय ऑटो में लोग सवार थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
















