धनबाद में गैस एजेंसियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद उपभोक्ताओं को अब भी बुकिंग और DAC कोड से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ताजा मामला हाउसिंग कॉलोनी स्थित श्री विग्नेश इंडेन गैस एजेंसी से सामने आया है, जहां उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गलत जानकारी देकर बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
कभी गैस बुकिंग को बिना वजह कैंसिल बता दिया जाता है, तो कभी DAC (Delivery Authentication Code) के नाम पर भ्रम की स्थिति पैदा की जाती है। जबकि DAC कोड डिलीवरी के समय सत्यापन के लिए जरूरी होता है, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों और एजेंसी की कार्यशैली के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार शिकायत करने और एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
वहीं, Indane Gas के उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर सुधार धीमा नजर आ रहा है।
अब सवाल यह है कि प्रशासनिक सख्ती के बावजूद एजेंसियों की यह मनमानी कब तक जारी रहेगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी।
















