धनबाद में स्कूली वाहनों की जांच के दौरान परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दून पब्लिक स्कूल के वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया है।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरयान निरीक्षक शुभम कुमार ने सत्किरा तोपचांची और आसपास के क्षेत्रों में स्कूल वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान पाया गया कि दून पब्लिक स्कूल के 14 वाहनों के दस्तावेज़ अधूरे या नियमों के अनुरूप नहीं थे। इसके चलते मोटर वाहन अधिनियम के तहत इन वाहनों पर कुल ₹1,60,000 का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, तोपचांची स्थित ज्योति पब्लिक स्कूल के 4 वाहनों में भी अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर ₹9,350 का जुर्माना किया गया।
इस अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ्टी इंजीनियर अमरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और स्कूल के शिक्षक भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की जांच अभियान जारी रहेगा।
















