,

पवित्रम सेवा परिवार द्वारा 16-17 मई को दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन

JP Bharat Share#धनबाद : बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से Pavitram Seva Parivar की मातृशक्ति टीम द्वारा 16 और 17 मई को दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। संस्था पिछले कई वर्षों से बच्चों को खेल-खेल में संस्कार, नैतिक शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का…

JP Bharat Share

#धनबाद : बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से Pavitram Seva Parivar की मातृशक्ति टीम द्वारा 16 और 17 मई को दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।

संस्था पिछले कई वर्षों से बच्चों को खेल-खेल में संस्कार, नैतिक शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता, आरोग्य जागरूकता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

इस बार आयोजित होने वाले समर कैंप में बच्चों के लिए कहानी-कथन, योग, लोकगीत, चित्रकला, अग्निहोत्र और समूह खेल जैसी कई रोचक गतिविधियां रखी गई हैं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों से जोड़ना है।

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Bhartia ने कहा कि आज के दौर में बच्चों का झुकाव मोबाइल और आधुनिक जीवनशैली की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे समय में “पवित्रम संस्कार वाटिका – समर कैंप” बच्चों को अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का एक सकारात्मक प्रयास है।

उन्होंने अभिभावकों और बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में इस समर कैंप में भाग लेने की अपील की।

संस्था द्वारा गांव-गांव में जैविक खेती, गो-उत्पादों का निःशुल्क प्रशिक्षण, घर-घर अग्निहोत्र और बीज बैंक निर्माण जैसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports