बोकारो : Bokaro Police अब अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर सख्त रुख अपनाती नजर आ रही है। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक Nathu Singh Meena ने सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी कर समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिले के लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर अनुसंधानकर्ताओं की संख्या बढ़ाई जाए। गंभीर मामलों की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी स्वयं करेंगे।
गोष्ठी के दौरान थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और आवश्यक होने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए, ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत बना रहे।
Nathu Singh Meena ने कहा कि चोरी और चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी तथा संगठित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए














