रांची:
Rajendra Institute of Medical Sciences से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एमबीबीएस के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छात्र की पहचान Akshit Kujur के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अक्षित रिम्स के हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता है। शनिवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
डॉक्टरों के मुताबिक छात्र की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आत्महत्या की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल पाया है।














