,

breakingnews तेतुलमारी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

JP Bharat Shareतेतुलमारी : Tetulmari क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उप मेन लाइन 280/23 और 280/23A होम सिग्नल के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मृतक का सिर धड़ से…

JP Bharat Share

तेतुलमारी : Tetulmari क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उप मेन लाइन 280/23 और 280/23A होम सिग्नल के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर मृतक का सिर धड़ से अलग अवस्था में मिला, जबकि कुछ दूरी पर शव का अन्य हिस्सा बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक ने टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर “महतो” लिखा हुआ था। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने के बाद Railway Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports